जॉर्डन के दक्षिणी इलाक़े के करक शहर में स्थित जनाबे जाफ़रे तय्यार अलैहिस्सलाम के रोज़े क वहाबी आतंकवादियों ने आग लगा दी है।अरबी प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वहाबियों द्वारा अभी जनाबे हुज्र इब्ने अदी की क़ब्र खोदने की शर्मनाक घटना दो दिन नहीं भी बीते कि इधर जॉर्डन के दक्षिणी क्षेत्र 'करक' में स्थित जनाबे जाफ़र तय्यार अलैहिस्सलाम के रौज़े को भी आग लगा दी गई है।जाफ़र इब्ने अबी तालिब कि जिन्हें जाफ़र तय्यार कहा जाता है जॉर्डन के दक्षिणी क्षेत्र करक में दफ़्न हैं, जाफर तय्यार इस्लामी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक हैं।ग़ौरतलब है कि इस्लामी पवित्र स्थल और वलियों व नबियों के मज़ार चरमपंथी वहाबियों के हाथों लगातार अपमानजनक कार्यवाहियों का निशाना बन रहे हैं और इस्लामी दुनिया पर सन्नाटे के बादल छाए हुए हैं।
4 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416022
जॉर्डन के दक्षिणी इलाक़े के करक शहर में स्थित जनाबे जाफ़रे तय्यार अलैहिस्सलाम के रोज़े क वहाबी आतंकवादियों ने आग लगा दी है।.....